फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Foot overbridge to be built at Jakhlon railway station, proposal approved

Lalitpur News: जाखलौन रेलवे स्टेशन पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, प्रस्ताव मंजूर

Sun, 16 Nov 2025 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge to be built at Jakhlon railway station, proposal approved
कई वर्षों से चल रही थी फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग, यात्रियों को होगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जाखलौन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक व दो के मध्य फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही रेलवे द्वारा यहां फुटओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास पाली नीलकंठेश्वर मंदिर, जाखलौन पंप केनाल बंदरगुढ़ा पर्यटक स्थल स्थित है, जबकि जाखलौन के आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक गांव के लोग जाखलौन स्टेशन से ट्रेनों से यात्रा करते हैं। जाखलौन रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में झेलम एक्सप्रेस और मेमो ट्रेन का ठहराव होता है। पूर्व में यहां पठानकोट एक्सप्रेस का भी ठहराव होता था, लेकिन कोरोना काल से स्टेशन पर पठानकोट एक्सप्रेस का ठहराव बंद चल रहा है। आने वाले दिनों में इस ट्रेन के अलावा अन्य कुछ ट्रेनों का ठहराव हो सकता है।
विज्ञापन

जाखलौन स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से दो पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज नहीं है। इससे यहां आने जाने वाले यात्री रेल लाइन पार करके प्लेटफार्म पर आते जाते हैं। ऐसे में ट्रेन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके चलते स्थानीय संगठनों व ग्रामीण भी लंबे समय से यहां फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे द्वारा जाखलौन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक व दो के मध्य फुटओवरब्रिज बनाए जाने को पहले यहां सर्वे कराया गया फिर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया था। अब रेलवे ने जाखलौन स्टेशन पर तीन मीटर चौड़े फुटओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रेल लाइन पार करने में बना रहता यात्रियों को हादसे का खतरा
जाखलौन रेलवे स्टेशन से हर रोज यात्री व मालगाड़ी समेत लगभग दो सौ से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। जबकि कई बार मालगाड़ी खड़ी होने पर यात्रियों को परेशान होना पड़ता है और जोखिम उठाकर मालगाड़ी के नीचे से निकलना पड़ता है। जबकि दूसरे प्लेटफार्म पर जाने या पहले प्लेटफार्म पर आने के लिए रेल पटरियां पार करने में हादसे का डर बना रहता है। यहां फुट ओवरब्रिज बनने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
वर्जन
जाखलौन रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed