फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Follow the rules Private School Manager

नियमों का पालन करें प्राइवेट स्कूल प्रबंधक

Tue, 28 Mar 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Follow the rules Private School Manager
प्राइवेट स्कूल - फोटो : demo
जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्राइवेट स्कूलों के संचालकों के साथ हुई बैठक में एडीएम और बीएसए ने नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों को लेकर जो भी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी विद्यालय प्रबंधन समितियां इस बात को निश्चित करें कि किसी भी अभिभावक का शोषण न हो। शासन के निर्देशों व शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन करें। नियमों के पालन में शिथिलता से संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर विद्यालय प्रबंध समिति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि विद्यालयों से शुल्क बढ़ोत्तरी, कैपिटेशन फीस, डेवलपमेंट फीस, एडमीशन फीस एवं रजिस्ट्रेशन फीस, पुस्तकों को एक ही स्थान से क्रय करने, ड्रेस को एक ही स्थान से क्रय करने आदि पर अभिभावकों को बाध्य करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अजय श्रीवास्तव, अजय बरया, डीएस विवेक एवं मोहन सैनी ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों की ओर से अपना पक्ष रखते हुए उनके समक्ष आने वाली समस्याओं को बताया। अधिकारियों ने समस्या के समाधान की बात कही। बैठक में आभा अग्रवाल, राजकुमार पुरोहित, संजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार, पंकज पाराशर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed