फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   folk music program since 16th

जवाबी लोकगीत कार्यक्रम 16 से

Fri, 12 Jul 2019 06:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
folk music program since 16th
जवाबी लोकगीत कार्यक्रम 16 से
विज्ञापन

पाली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर में एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इसी उपलक्ष्य में नीलकंठेश्वर मार्ग शनिदेव मंदिर परिसर में 16 जुलाई से तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं जवाबी लोकगीत कार्यक्रम होगा। जिसे सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।

आयोजन कमेटी ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसमें कलाकारों एवं आयोजित तारीखों की तिथि तय की गई है। बताया कि 16 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जवाबी लोकगीतों का भी तड़का लगेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गुदगुदाने के लिए हास्य कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार के तौर पर बुंदेली रत्न खेमचंद्र चौरसिया, वंदना चौरासिया, छतरपुर सिंगर वर्षा भारती, हास्य कलाकार सुनील, रामकिशन कुशवाहा, लोकवाणी कलाकार रानू पटेल, मलखान, तेज सिंह के साथ हाकिम सिंह, अरविंद कुशवाहा अपने गायन हुनर के माध्यम लोगों के बीच मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बल्लू मढ़िया, जगदीश, सुरेश दुबे, खुशीलाल निरंजन, शादिक शाह व सुशील अहिरवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed