फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fog red signal to limit the speed of trains

Lalitpur News: ट्रेनों की गति को कोहरे का रेड सिग्नल

Wed, 08 Jan 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fog red signal to limit the speed of trains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोहरा और सर्दी के चलते मंगलवार को भी कई ट्रेनें घंटों की देरी से आईं। जबकि, सचखंड एक्सप्रेस एक सप्ताह से अपने निर्धारित समय से घंटों लेट होकर दूसरे दिन ललितपुर स्टेशन पहुंच रही है। अप रूट की राप्ती सागर एक्सप्रेस एवं डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रहेगी।
इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस दो घंटा विलंबित होकर सुबह 4:21 बजे के स्थान पर 6:25 बजे ललितपुर आई। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 2.10 घंटा विलंबित होकर 4:37 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। जबकि, गोरखपुर से होते हुए एर्णाकुलम की ओर जाने वाली अप रूट की राप्तीसागर एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त कर दी गई। पातालकोट एक्सप्रेस 1.52 घंटा, राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा विलंब होकर रात दस बजे के स्थान पर देर रात के बाद 1:23 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

प्रयागराज से खजुराहो, टीकमगढ़ के रास्ते दादर की ओर जाने वाली दादर सेंट्रल एक्सप्रेस पांच घंटा विलंब होकर सुबह 10:25 बजे के स्थान पर दोपहर 3:23 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। अपरूट की ही सचखंड एक्सप्रेस सोमवार को साढ़े तेरह घंटे विलंबित होकर रात 7:56 बजे के स्थान पर अगले दिन मंगलवार सुबह 9:23 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी, दिल्ली की ओर जाने वाली डाउन रूट की सचखंड एक्सप्रेस मंगलवार को 17 घंटे लेट होकर सुबह 5:11 बजे के स्थान पर रात दस बजे के बाद आई। पुरी से चलकर हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस पौने पांच घंटा विलंबित होकर रात 3:33 बजे के स्थान पर सुबह 8:08 बजे ललितपुर आई।

कुरुक्षेत्र से चलकर झांसी, ललितपुर से होकर खजुराहो की ओर जाने वाली गीता जयंती मंगलवार को पौने पांच घंटे लेट होकर रात 3:45 बजे के स्थान पर सुबह 8:28 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। सागर, कटनी की ओर जाने वाली डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस भी दो घंटे लेट हो गई, जो रात 8:21 बजे के स्थान पर रात साढ़े दस बजे ललितपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed