फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   FNAC test started in medical college, will help in cancer treatment

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई एफएनएसी जांच, कैंसर के इलाज में मिलेगी मदद

Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
FNAC test started in medical college, will help in cancer treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जांच की सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीजाें को शरीर में गांठ होने पर जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा। मेडिकल कॉलेज में ही मुफ्त में जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे प्रतिदिन बाहर जांच करा रहे मरीजों को लाभ होगा। इस जांच से कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता चल सकेगा और समय पर उपचार संभव हो सकेगा।
जनपद में अब तक शरीर में होने वाली गांठ की जांच की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में इसकी जांच के लिए पहुंच रहे लगभग 20 मरीज प्रतिदिन उदास होकर वापस हो रहे थे। जांच की सुविधा न होने पर बाहर जांच के लिए जाना पड़ रहा है। जहां पर 1500 रुपये से दो हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा था। ऐसे में कई निर्धन तबके के मरीज जांच नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब शरीर में गांठ की प्रवृत्ति जानने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. श्रुति सिंह ने बताया कि एफएनएसी जांच से कैंसर, टीबी व नॉन कैंसर आदि सभी प्रकार की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन


यह है एफएनएसी जांच
व्यक्ति को शरीर के किसी अंग में गांठ हो जाती है तो इसकी प्रवृत्ति जानने के लिए एफएनएसी जांच होती है। इस जांच में चिकित्सक बारीक सुई से शरीर के किसी अंग या गांठ से कोशिकाओं का नमूना लेते हैं। जिसकी प्रयोगशाला में माइक्रोस्कोप से जांच की जाती है। जांच में गांठ के बारे में पता लगता है कि यह ट्यूमर या कैंसर की है या अन्य गांठ है। ऐसे में कैंसर होने पर समय पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अन्य स्थिति में भी उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मेडिकल कॉलेज में एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जांच की सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीजों को शरीर में होने वाली गांठ के प्रकार की जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा।
- डॉ. विशाल जैन, सह आचार्य, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed