{"_id":"6a48279e582caa463b060da2","slug":"five-roads-to-be-constructed-in-jugpura-cc-road-and-drain-inaugurated-in-nehru-nagar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-159041-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जुगपुरा में पांच सड़कों का होगा निर्माण, नेहरू नगर में सीसी सड़क-नाली का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जुगपुरा में पांच सड़कों का होगा निर्माण, नेहरू नगर में सीसी सड़क-नाली का लोकार्पण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ स्थित मोहल्ला जुगपुरा में पांच सड़कों के निर्माण कार्य का शुक्रवार को भूमिपूजन किया गया। वहीं वार्ड संख्या तीन के नेहरू नगर में निर्मित सीसी सड़क एवं नाली का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और आवागमन सुगम होगा। लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद उन्होंने दोनों वार्डों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही आश्वस्त किया कि स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता खुशबू खान और ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।
वार्ड संख्या तीन के नेहरू नगर में हड्डीमील से लखनलाल के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण 9.73 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस अवसर पर सभासद मोहनी दरोनिया, पार्षद विवेक दरोनिया, अवर अभियंता खुशबू खान, रमाकांत तिवारी, बद्री कुशवाहा, शैलेंद्र परिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन सड़कों के निर्माण का हुआ भूमिपूजन
वार्ड संख्या आठ के मोहल्ला जुगपुरा में जिन पांच सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, उनमें सीताराम चक्की से अनिल झा के मकान होते हुए मनमोहन दुबे के मकान तक, अवतार के मकान से अजब सिंह के मकान तक, रजक के मकान से प्रमोद प्रजापति के मकान तक, निहाल राजपूत के मकान से सोनू यादव के मकान तक तथा जयचंद यादव के मकान से सत्यनारायण यादव के मकान होते हुए पवन के मकान तक बनने वाली सड़कें शामिल हैं।