फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five miscreants' movable and immovable property worth lakhs confiscated

Lalitpur News: पांच बदमाशों की लाखों की चल-अचल संपत्ति कुर्क

Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants' movable and immovable property worth lakhs confiscated
- जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार करके बनाई थी संपत्ति, एसपी के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अवैध रूप से जुआ-सट्टा और अवैध शराब का कारोबार कर लाखों रुपये की संपत्ति अर्जित करने वाले दो गैंगलीडर और तीन सदस्यों की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क की गई संपत्ति में घर, मकान, वाहन शामिल रहे।

गैंग लीडर सुनील कुमार जैन का मोहल्ला आजादपुरा में 15.49 लाख रुपये का मकान कुर्क किया गया। वहीं, गैंग सदस्य राहुल जैन का नझाई बाजार में अपनी मां के नाम अर्जित की गई 25 लाख रुपये का मकान व 77 हजार रुपये कीमत की एक स्कूटी कुर्क की। इसी प्रकार दूसरे गैंगस्टर के मामले में गैंग लीडर विनोद राय की डेढ़ लाख रुपये की कीमत की एक कार और गैंग के सदस्य रविंद्र राय की 23 हजार रुपये कीमत की एक बाइक को कुर्क किया गया। इसी प्रकार घनश्याम राय का 12.07 लाख रुपये कीमत के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। कुर्की की कार्रवाई से पूर्व कोतवाली पुलिस ने मुनादी करवाई थी। इसके बाद कुर्की की प्रक्रिया को पूरा किया था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि यह आरोपी जुआ-सट्टा और अवैध शराब माफिया हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। अपराध से इन्होंने लाखों रुपये की चल-अचल संपत्ति अर्जित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed