फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   five area declared containment zone

पांच संक्रमित क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

Thu, 12 Nov 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
five area declared containment zone
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। मंगलवार को शहर के तीन क्षेत्र और दो गांवों में कोरोना की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। क्षेत्र में किसी व्यक्ति को प्रवेश करने और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। ब्लॉक जखौरा के ग्राम जिजयावन में 14 दिन तक संक्रमित नहीं मिलने पर कंटेनमेंट जोन हटाया गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी केके सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध और फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी। शहर के मोहल्ला नईबस्ती गांधीनगर, आजादपुरा, रावतयाना व ब्लॉक जखौरा के ग्राम सिलगन और आलापुर के संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। संक्रमित क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन और हाथ ठेला आदि का आवागमन बंद किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। नियमों का करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed