फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fiting with doctor and lady doctor teasing accused

चिकित्सक के साथ हुई मारपीट, महिला कर्मचारी से छेड़छाड़

Tue, 10 Dec 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fiting with doctor and lady doctor teasing accused
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत सदनशाह के पास स्थित निजी चिकित्सालय में मरीज देखकर लौट रहे एक डाक्टर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। वहीं, चिकित्सालय की महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी डा.अजय कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की देर शाम वह सदनशाह स्थित एक चिकित्सालय में अस्पताल में मरीज देखने गए थे। जब वह बाहर निकले तो एक व्यक्ति अपने भाई के साथ आया और अवैध पैसों की मांग करते हुए कहने लगा कि उसे कमीशन दिया करो, क्योंकि वह कमीशनखोरी का काम करता है। जब उन्होंने मना किया तो वह बौखलाकर गाली- गलौज करने लगा, विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा और कमीशन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। यही नहीं, उनके साथ मौजूद एक महिला कर्मचारी के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ भी की और मारपीट कर दी। चिकित्सक ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed