फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire wreaks havoc in Bhainsanwara and Talbehat, crop ashes

Lalitpur News: भैंसनवारा और तालबेहट में आग का कहर, फसल राख

Mon, 01 Apr 2024 07:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Fire wreaks havoc in Bhainsanwara and Talbehat, crop ashes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। रविवार दोपहर को थाना पूराकलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसनवारा में तीन और तालबेहट में एक स्थान पर आग का कहर बरपा। इससे फसलें जलकर राख हो गईं। भैंसनवारा में किसानों ने और तालबेहट में फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एसडीएम तालबेहट भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
पहली घटना ग्राम पंचायत उगरपुर के मजरा भैंसनवारा में किसान संतोष, अशोक और स्वामी, राजेश के खेत में हुई। आग ने जैसे ही कटी फसलों की ओर रुख किया आसपास के किसानों ने पानी का टैंकर और पंपसेट चला कर आग पर काबू किया। फिर भी अशोक और संतोष के खेत की बारी तथा स्वामी और राजेश के पेड़ जल गए। ग्रामीणों के अनुसार आग खेत के ऊपर से निकली ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन के तारों में हुए घर्षण से निकली चिंगारी से लगी। दूसरी घटना तालबेहट में धुव्रकुटी मंदिर के पास भारत करौलिया के खेत पर हुई। यहां किसानों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वे सफल न हो सके। इसके बाद जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड आई तब तक लगभग डेढ़ एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम निशांत तिवारी राजस्व टीम के साथ मौके पर गए। लेखपाल के अनुसार लगभग सत्तर हजार रुपये की फसल जल कर राख हुई। आग किस कारण लगी इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन

काश... तहसील मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की सुविधा होती
तहसील मुख्यालय पर फायर उपकेंद्र न होने से आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक जिला मुख्यालय से अग्निशमन वाहन पहुंचता तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों का मानना है कि यदि तहसील मुख्यालय पर यह सुविधा होती तो शायद फसल जलने से बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed