फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire broke out in two hundred acres of fields between three villages, four buffaloes got scorched.

Lalitpur News: तीन गांवों के बीच दो सौ एकड़ खेतों में लगी आग, चार भैंसें झुलसीं

Sat, 04 May 2024 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two hundred acres of fields between three villages, four buffaloes got scorched.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। कटाई के बाद खेतों में बचे डंठल में आग की लपटों ने तीन गांव के करीब दो सौ एकड़ इलाके को चपेट में ले लिया। खेतों में चर रही चार भैंसें झुलस गईं। फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।



कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार, बैरवारा और पटौरा के आसपास गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में खड़े डंठलों में शुक्रवार को आग लग गई। गांव के लोगों ने जब धुआं का गुबार देखा तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। गांव के लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगातार बढ़ती जा रही थी। फायर विभाग की टीम अग्निशमन वाहन के साथ शाम को मौके पर पहुंची। एक घंटे तक लगातार पानी की बौछार के बाद फायर टीम ने करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि तीनों गांव के बीच में करीब 300 एकड़ का खाली खेतों का इलाका है। उन्होंने बताया कि ग्राम बैरवारा निवासी भीकम सिंह की चार भैंसे झुलस गईं। आग बुझाने गई फायर विभाग की टीम में फायर चालक राकेश कनौजिया, फायरमैन रामपूजन, सुमित पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------

दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख



देवरान। ब्लॉक बार के हीरापुर में प्रमोद लोधी की दुकान में बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे दुकान में रखा फ्रिज, टीवी, कंप्यूटर, कांटा और किराने का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि रात में वह दुकान के बाहर सो रहे थे। अचानक दुकान की शटर से धुआं निकलने लगा और प्लास्टिक जलने की बदबू आने पर उसने दुकान खोली तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से में आग की लपटें उठ रही हैं। पानी डालकर आग बुझाई तो देखा कि हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रमोद लोधी ने दुकान में जले सामान की भरपाई के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed