फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire broke out in the store room of crime branch, papers burnt

Lalitpur News: अपराध शाखा के स्टोर रूम में लगी आग, कागजात जले

Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the store room of crime branch, papers burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अपराध शाखा की बिल्डिंग में बने स्टोर रूम में सोमवार दोपहर को आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर धुआं ही धुआं हो गया। यहां कार्यरत कर्मचारी बाहर की ओर भागे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी आग बुझाने में जुट गए। फायर वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग लगने के कारणों की जांच कराने की बात कही।
पुलिस लाइन में अपराध शाखा की इमारत है। इस इमारत में साइबर क्राइम थाना, एसओजी ऑफिस, एएचटीयू थाना, सीसीटीएनएस, क्राइम ब्रांच जैसे कार्यालय हैं। दोपहर में धुआं उठता देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए। देखा तो भूतल स्थित स्टोर रूम से धुआं निकल रहा था। स्टोर रूम का दरवाजा खोला तो अंदर लपटें दिखाई दीं। पुलिसकर्मियों ने पानी के कैंपरों सहित अन्य तरीकों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, कम होने के बजाय बढ़ती जा रही थी। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। थोड़ी देर में अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

जवानों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कागजात सहित फोटोकॉपी मशीन, कंप्यूटर व अन्य सामान जल चुका था। सीओ सदर अजय कुमार, सीओ मड़ावरा राजेश श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र आदि मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टूटे खिड़कियों के कांच : स्टोर रूम में आग इतनी विकराल थी कि कमरे की खिड़कियों के कांच टूट गए। पास का कमरा भी आग से गर्म हो गया था। उसकी खिड़कियों के भी कांच टूट गए।

--------
धुएं से कार्यालय की दीवारें हुईं काली : आग लगने से उठने वाला धुआं प्रथम व द्वितीय तल पर संचालित कार्यालयों के अंदर पहुंच गया। इस कारण यहां की दीवारें काली हो गईं। फर्नीचर और फाइलों पर भी काले धुएं की परत जम गई।
----------
स्टोर रूम में कागज और कंप्यूटर सहित अन्य सामान रखा था। फायर विभाग की टीम ने आग बुझा दी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है।
मो. मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article