{"_id":"67ed8cf6df8e025b210fc6f8","slug":"fire-broke-out-in-the-forest-of-khandi-hill-fire-brigade-could-not-reach-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-132668-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खांदी पहाड़ी के जंगल में लगी आग, नहीं पहुंच सकी दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खांदी पहाड़ी के जंगल में लगी आग, नहीं पहुंच सकी दमकल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वाल्मीकि मंदिर के पीछे खांदी पहाड़ी पर बने जंगल में आग लग गई। जिला मुख्यालय से निकली फायर ब्रिगेड की गाड़ी रास्ता न होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी।
सुबह खांदी पहाड़ी के आसपास रहने वालों ने जंगल से धुआं उठता देखा। वह मौके पर गए तो जंगल में लगी आग देख सन्न रह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एसडीएम भूपेंद्र सिंह को दी। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। इधर, जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आई, लेकिन रास्ता न होने से गाड़ी अंदर जंगल में आग लगने के स्थान पर नहीं पहुंच सकी। प्रभारी निरीक्षक, वन कर्मियों व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।