फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire broke out in Karila forest, firefighters brought it under control

Lalitpur News: करीला के जंगल में लगी आग , दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Karila forest, firefighters brought it under control
तालबेहट। विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा करीला स्थित ललाई जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। ललाई के जंगल में मुख्य रूप से सागौन व अन्य प्रजाति के पेड़ लगे हैं। दोपहर में तीन बजे के लगभग अचानक जंगल से धुआं उठते लोगों ने देखा। जबतक इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई तब तक आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। सूचना पर दो घंटे बाद जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड आई और आग पर काबू करती तब तक लगभग दो एकड़ के पेड़ जल गए। आग की सूचना पर उपनिरीक्षक बलराम शर्मा, रेंजर पीडी यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। तालबेहट एसएचओ अनुराग अवस्थी ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed