फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire broke out in a truck loaded with wheat, fire department brought it under control

Lalitpur News: गेहूं से लदे ट्रक में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a truck loaded with wheat, fire department brought it under control
ललितपुर। हाईवे किनारे पेट्रोप पंप के पास खड़े गेहूं से लदे ट्रक में आग लग गई। चालक व परिचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से गुजरे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम चंदेरा के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार की सुबह एक गेहूं से लदा हुआ ट्रक खड़ा था। अचानक से ट्रक के केबिन में आग लग गई। आग भड़कती देखकर उसके अंदर मौजूद चालक व परिचालक ट्रक से नीचे कूूदकर बाहर निकले। ट्रक के केबिन में आग लगने से उठ रही लपटों को देखकर वहां हड़कंप मच गया। लोग अपने- अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग को बुझाया। राहत की बात रही कि ट्रक के पीछे रखे गेहूं की बोरियां को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. मतलूब हुसैन ने बताया कि ट्रक ग्राम रोंडा के पास स्थित एक निजी गोदाम से गेहूं लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। आग लगने का कारण ट्रक में हुआ शॉट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed