{"_id":"69a71d29994d69887e04dc03","slug":"fire-broke-out-in-a-shop-fire-brigade-brought-it-under-control-in-two-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152581-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुकान में धधकी आग, दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुकान में धधकी आग, दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों का सामान जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होली से पहले शहर और आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर आग की तीन घटनाएं सामने आईं, जिनमें दुकान, झाड़ियों और जंगल में आग लग गई। हालांकि समय रहते दमकल और वन विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया, लेकिन इन घटनाओं ने सतर्कता की जरूरत बढ़ा दी है।
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में तुवन चौराहे से कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर बर्गर लैंड नाम से रवि सिंह चौहान की दुकान है। बंद दुकान में शाम को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन आग विकराल होने के कारण दूसरी गाड़ी भी बुलानी पड़ी। दोनों गाड़ियों के कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना पर दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
लगातार बढ़ती गर्मी और सूखे मौसम के बीच आग की इन घटनाओं ने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि खुले स्थानों पर जलती वस्तुएं न फेंकें और बिजली के उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें, ताकि त्योहार के मौके पर किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
डायट के पास झाड़ियों में आग
मंगलवार को अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि सदनशाह क्षेत्र स्थित डायट के पास खाली मैदान में खड़ी झाड़ियों में आग लगी है। सूचना पर पहुंची टीम ने करीब आधे घंटे में आग बुझा दी। आशंका है कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंक दी, जिससे सूखी झाड़ियों ने आग पकड़ ली।
बंट के जंगल में आग, वन विभाग व दमकल जुटी
ललितपुर रेंज अंतर्गत बंट वन बीट के जंगल में मंगलवार शाम आग लग गई। खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने धुआं उठता देख वन विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम के पहुंचने से पहले ही तेज हवा के कारण आग करीब ढाई एकड़ क्षेत्र में फैल गई। अग्निशमन व वन विभाग की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही। आग से वन्य जीवों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमों को मौके पर भेज दिया गया। आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं और इसके कारणों की जांच कराई जाएगी।