{"_id":"6988ec023dea6c92810bf42f","slug":"fire-breaks-out-in-private-clinic-goods-and-medicines-burnt-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151306-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुकान में खुली निजी क्लीनिक में लगी आग, सामान और दवाएं जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुकान में खुली निजी क्लीनिक में लगी आग, सामान और दवाएं जली
विज्ञापन
- मोहल्लेवासियों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू, आग लगने का कारण अज्ञात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दुकान में खुली निजी आयुर्वेदिक क्लीनिक में शनिवार की देर रात को अचानक से आग लग गई। जिससे यहां रखा सामान और दवाएं जलकर नष्ट हो गईं। आग पर मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर काबू पाया। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर क्षेत्र में एक दुकान में डॉ. रिजवान अपना आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित करते हैं। जिसमें वह मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करते हैं। प्रतिदिन की भांति शनिवार की शाम को वह अपनी अस्पताल को बंद करके घर चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे उनकी अस्पताल में आग लग गई। मोहल्लेवासियों ने उनको इसकी सूचना दी तो वह मौके पर आए। यहां आकर देखा कि क्लीनिक में आग लगी थी और उसके अंदर रखे सामान से लपटे उठ रही थी। मोहल्ले के लोगों ने आग पर पानी डालकर बुझाया। आग से क्लीनिक में रखी दवाएं, फर्नीचर, इनवर्टर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित चिकित्सक डॉ रिजवान ने बताया कि आग से उसका करीब 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया है और शार्ट सर्किट से आग की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि क्लीनिक में लगी आग पर मोहल्ले के लोगों ने पानी में डालकर काबू पा लिया था। आग लगने के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।