फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire breaks out in container during welding; three people, including the driver, suffer burns.

Lalitpur News: वेल्डिंग के दौरान कंटेनर में लगी आग, चालक सहित तीन झुलसे

Sat, 20 Jun 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in container during welding; three people, including the driver, suffer burns.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर ग्राम तेरई फाटक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप शुक्रवार सुबह वेल्डिंग के दौरान चॉकलेट से भरे एक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया और वह आग का गोला बन गया। हादसे में चालक, सहायक समेत तीन लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद से पंजाब जा रहा चॉकलेट से भरा कंटेनर तकनीकी खराबी के कारण तेरई फाटक के पास खड़ा किया गया था। चालक वाहन में वेल्डिंग करा रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से कंटेनर में आग लग गई। आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में पूरा कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास के दौरान चालक, परिचालक और एक अन्य सहयोगी झुलस गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया। यहां अमित (25) पुत्र लखन और यशपाल (27) पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम देवरी, जिला सागर (मध्य प्रदेश) तथा चंदेश (28) पुत्र राजू निवासी जमालपुर का उपचार किया गया। अमित और यशपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

-----------------------
कंटेनर में भरी चॉकलेट राख हुई
आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि जब तक लोग उसे बुझाने का प्रयास करते, तब तक कंटेनर में भरी चॉकलेट ने भी आग पकड़ ली। इससे पूरा कंटेनर और उसमें रखा माल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फिर खली दमकल की कमी
घटना के दौरान तहसील मुख्यालय पर दमकल वाहन उपलब्ध न होने की समस्या एक बार फिर सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की सूचना के काफी देर बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच सका, तब तक कंटेनर पूरी तरह जल चुका था।
---------------
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

— आशीष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी, तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed