फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Financial help will be provided to raise destitute cows

बेसहारा गायों को पालने पर मिलेगी आर्थिक मदद

Sun, 16 Feb 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Financial help will be provided to raise destitute cows
ललितपुर। ग्राम बिरारी में पशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पशुओं की बीमारियों से बचाव, उपाय व रोग निदान और नस्ल सुधार के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि किसानों को चार बेसहारा पशुओं को रखने पर प्रदेश सरकार द्वारा 3600 रुपये प्रति माह का भुगतान और छह बेसहारा पशुओं के पालने पर दो लाख रुपये तक का एक शेड बनवाकर दिया जाएगा। किसान बंधु योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान दूध उत्पादन के साथ गोबर की खाद तैयार करके व जैविक खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इफको के उर्वरकों की गुणवत्ता, सेवा एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

इफको के सहायक क्षेत्र प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि इफको मुख्य उर्वरकों के साथ द्वितीयक तत्व, सूक्ष्म तत्व, जल विलेय, फसल वृद्धि, कृषि रसायन, कृषि यंत्र, उच्च गुणवत्तायुक्त बीज, सहकारी समितियों, एग्रीजंकशन केंद्रों, संस्थागत बिक्री केंद्रों एवं इफको बाजार के बिक्री केंद्रों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराती है। उर्वरक व कीट नाशक दवाइयों की खरीद पर एक लाख रुपये तक किसानों को दुर्घटना बीमाकवर देती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा एसके शाक्य ने किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य व बीमारियों से बचाव, रोग निदान एवं नस्ल सुधार के बारे मे जानकारी दी।
विज्ञापन

डा. महेंद्र कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी कल्यानपुरा, डा संजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी दैलवारा, डा प्रशांत नायक पशु चिकित्सा अधिकारी बांसी, डा संदीप कौशल पशु चिकित्सा अधिकारी कैलगुंवा, दयाराम सैनी पशुधन प्रसार अधिकारी गदयाना, योगेश तिवारी एवं उनकी टीम ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इफको ने दवाइयां नि:शुल्क वितरित की। ग्राम प्रधान बिरारी राजाराम कुशवाहा ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed