फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fighting in two group, in firing teenage injerd

पटाखे फोड़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव, किशोर के पैर में लगी गोली

Sun, 07 Nov 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
fighting in two group, in firing teenage injerd
जिला अस्पताल में घायल लव करौसिया से जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : LALITPUR
पटाखे फोड़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव, किशोर के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेल चौराहा के पास पटाखा चलाने के विवाद में दीपावली के दिन दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के एक व्यक्ति ने फायर तक कर दिए, जिससे मोहल्ला झांसीपुरा निवासी किशोर के पैर में गोली लगने एवं पथराव में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां काफी देर तक पथराव होता रहा और पुलिस पर भी पथराव का प्रयास किया, जिस पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी प्रकार स्थिति को संभाला। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में छह नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार आरोपियों केे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जेल चौराहा के पास बीते बृहस्पतिवार की रात को जब पूरा शहर दीपावली का पूजन और पटाखे फोड़ने में व्यस्त था, तभी शहर के जेल चौराहा के पास पटाखे चलाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और गालीगलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान एक पक्ष के एक व्यक्ति ने मारपीट के दौरान कई फायर कर दिए, जिससे झांसीपुरा निवासी लव करौसिया (17) के पैर में एक गोली लग गई जिससे वहां भगदड़ मच गई। करीब पंद्रह से बीस मिनट तक यहां खूब विवाद होता रहा। जानकारी मिलने पर कोतवाल, सीओ तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ता देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी यहां काफी देर तक उपद्रव कर पथराव होता रहा। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा और मामले को किसी प्रकार शांति कराते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में गोली लगने से घायल हुए किशोर एवं दो अन्य युवकों को देखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, एसडीएम सदर डा. संतोष उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी देर रात को जिला अस्पताल पहुंचे। किशोर से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तहरीर पर लिखी रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेल चौराहा के पास निवासी अर्जुन वाल्मीकि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका भतीजा लव करौसिया अपने परिवार के साथ चार नवंबर की रात को पटाखा चला रहा था। तभी कसाई मंडी निवासी आसिफ कुरैशी आया और उसके भतीजे को गालियां देते हुए लात मार दी। मना करने पर उसके परिवार के लोग भी आ गए, तभी आसिफ ने अन्य लोगों को बुला लिया, जिसमें गोलू उर्फ आरिफ कुरैशी, अनीश, सगीर व कल्लू आबिद, व हीरा कसाई एवं दस-पंद्रह अज्ञात लोगों को बुला लिया, जो अपने हाथों में लाठी डंडे व असलहा लेकर आए और गालियां देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे। उसने भी अपने बचाव में पत्थर फेंके, तभी आसिफ कुरैशी ने अपने हाथ में लिए असलहा से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिसकी गोली उसके भतीजे लव करौसिया के पैर में लग गई, जो खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इस घटना में निहाल और अमर वाल्मीकि को भी चोटें आईं। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों आसिफ कुरैशी, गोलू उर्फ आरिफ, अनीश, सगीन, कल्लू उर्फ आबिद एवं हीरा कसाई एवं दस पंद्रह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों आसिफ, गोलू, अनीश, को बीते रोज शुक्रवार को जेल चौराहा के पास से एवं शनिवार को चौथे आरोपी आसिफ को मन्नू पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed