{"_id":"60f3340e8ebc3e6d64679fcd","slug":"fight-between-two-sides-over-ration-shop-taldehate-news-jhs1997972170","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा में राशन की दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें जमकर लाठी, कुल्हाड़ी और डंडे चले। इसमें 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात-सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।
अनियमिताओं के चलते दो माह पूर्व नत्थीखेड़ा में भगवान सिंह की राशन की दुकान निरस्त हो गई थी। जिसको लेकर गांव में गुटबाजी का माहौल और तनाव था। शुक्रवार की रात में कोटेदार पक्ष के छह लोगों की विपक्षियों से तकरार हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ता गया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी, कुल्हाड़ी और डंड़े चले। जिसमें एक पक्ष के फूलसिंह, गंगाराम, मायाराम, मुलायम, अंगद, गंभीर घायल हो गए। वहीं, कोटेदार पक्ष के अंगद, भारत, सुखराम, सालिगराम, रामसेवक घायल हुए।
घटना की सूचना के बाद पूराकलां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां 12 लोगों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी और जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के सात-सात लोगों पर दर्ज हुआ मामला
तालबेहट। पूराकलां पुलिस ने एक पक्ष के अंगद की शिकायत पर अंगद पुत्र मलखान, भारत, सुखराम, चंदन, दीपचंद्र, सालिकराम, राघवेंद्र के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के दीपचंद्र की शिकायत पर मेधराज एवं मेवालाल, जाहर सिंह, केहर, आशाराम, अंगद समेत एक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।