फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Field hospital is ready in Pali... waiting for handover

Lalitpur News: पाली में फील्ड अस्पताल बनकर तैयार... हैंडओवर का इंतजार

Sat, 05 Apr 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Field hospital is ready in Pali... waiting for handover
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-पाली। नगर पंचायत पाली में 50 शैय्या के फील्ड अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया है। अब कार्यदायी संस्था से हैंडओवर का इंतजार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर होते ही डॉक्टर की पोस्टिंग कर ओपीडी चालू करा दी जाएगी।
वर्ष 2010 में कस्बा पाली के चौरसिया धर्मशाला में अस्थायी उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया था। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने वर्ष 2022 में शासन से 50 शैय्या का फील्ड अस्पताल मंजूर कराने के साथ बजट जारी कराया। 3.25 करोड़ की लागत से 20 मार्च 2023 में अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था उप्र आवास एवं विकास परिषद को निर्माण दिसंबर 2023 में पूरा करना था, लेकिन निर्धारित समय में निर्माण पूर्ण न होने से समय सीमा बढ़ा दी गई थी। फील्ड अस्पताल की इमारत बनकर तैयार हो गई है, लेकिन अभी फर्श पर टाइल्स एवं परिसर में सड़क बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
प्रसूताओं को आना पड़ता है मेडिकल कॉलेज
चौरसिया धर्मशाला में अस्थायी उप स्वास्थ्य केंद्र पर किसी महिला डॉक्टर की तैनाती न होने से गर्भवतियों को मेडिकल कॉलेज आना पड़ता है। दो बेड वाले इस अस्पताल में एक चिकित्सक एवं एक वार्ड ब्वॉय की तैनाती है। मरीजों की जांच के नाम पर यहां कोई सुविधा नहीं है। बुखार, सर्दी जुकाम, हल्की मरहम पट्टी की यहां सुविधा है। क्षेत्र के 100 से ज्यादा मरीज प्रतिदिन अपना उपचार कराने यहां आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों को 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से बिरधा सीएचसी अथवा मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed