फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fertilizer crisis continue on fourth day

चौथे दिन खाद के लिए परेशान रहे किसान

Sat, 20 Nov 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
fertilizer crisis continue on fourth day
कैप्सन- खाद के लिए निजी दुकानों पर लगी लाइन 10 - लाइन में लगे किसानों को नि:शुल्क चाय पिलाते देवेन्द् - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। शुक्रवार को निजी दुकानों पर खाद उपलब्ध होने पर किसान खाद के लिए सुबह से देर रात तक दुकानों एवं समितियों पर लाइन में लगे रहे। वहीं कुछ किसानों ने सायंकाल खाद लेकर आए वाहन चालकों से अभद्रता की। जिसके बाद निजी दुकानदारों ने खाद का वितरण बंद कर दिया।
विज्ञापन

कुछ समय से पूरे जनपद में डीएपी खाद की गंभीर समस्या बनी हुई है। तालबेहट क्षेत्र में चार दिन से खाद का गंभीर संकट बना हुआ है। बृहस्पतिवार को समितियों एवं कुछ निजी दुकानों पर प्रशासन ने डीएपी वितरण के लिए भिजवाई थी। जिसे खरीदने के लिए सुबह से ही किसान निजी दुकानदारों के यहां जम गए थे। कुछ दुकानदारों ने किसानों की भीड़ एवं विरोध को देखते हुए सुबह चार बजे से खाद का वितरण शुरू करवा दिया था। शुक्रवार को समितियों के अलावा नगर में चार निजी दुकानों पर खाद का वितरण हुआ। वही सायंकाल कुछ निजी दुकानों पर खाद का स्टॉक आया। जिसे देखकर किसान वाहन चालकों से ही अभद्रता करने पर आमादा हो गए। जिसके बाद मौके पर गई पुलिस उक्त वाहनों को अपने साथ कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

नगर में खाद आने पर कुछ दुकानदारों ने सुबह चार बजे से वितरण कर भीड़ आने के पहले ही अपना पूरा स्टॉक वितरण कर लिया था। वही पेट्रोल पंप के पास एक निजी दुकान पर सायंकाल स्टॉक आने से देर रात तक खाद के लिए किसान सर्दी में लाइन में लगे रहे। जिस पर होटल संचालक देवेंद्र झा ने सभी किसानों को नि:शुल्क चाय का वितरण किया।

कैप्सन- खाद के लिए निजी दुकानों पर लगी लाइन 10 - लाइन में लगे किसानों को नि:शुल्क चाय पिलाते देवेन्द्

कैप्सन- खाद के लिए निजी दुकानों पर लगी लाइन 10 - लाइन में लगे किसानों को नि:शुल्क चाय पिलाते देवेन्द्- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन- खाद के लिए निजी दुकानों पर लगी लाइन 10 - लाइन में लगे किसानों को नि:शुल्क चाय पिलाते देवेन्द्

कैप्सन- खाद के लिए निजी दुकानों पर लगी लाइन 10 - लाइन में लगे किसानों को नि:शुल्क चाय पिलाते देवेन्द्- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed