फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   feeder seperation project

ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू व सिंचाई के लिए अब अलग-अलग होंगे बिजली फीडर

Thu, 03 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
feeder seperation project
ग्राललितपुर। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने और किसानों को भी अलग से बिजली की उपलब्धता कराने के उद्देश्य से अब ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 11 नए फीडर बनाए जा रहे हैं और पुराने फीडरों को सिंचाई के लिए अलग किया जाएगा। फीडरों का यह नया ढांचा जिले में 11 करोड़ की लागत से डेढ़ वर्ष में बनाकर तैयार किया जाएगा। इसके लिए सर्वे होने के बाद एक फीडर बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद का बिजली ढांचा काफी लचर अवस्था में है। इसे सुदृढ़ करने के लिए शासन द्वारा सुधार किए जा रहे हैं। जिसमें नए फीडरों की स्थापना का प्रोजेक्ट शामिल है। इसके लिए जिले में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा शासन की फीडर सैपरेशन प्रोजेक्ट के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए जिले में विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सब स्टेशनों से 11 नए घरेलू फीडर बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके तहत बाईपास सब स्टेशन पर कल्यानपुरा फीडर, निवाई-काशीराम कॉलोनी फीडर, महरौनी सब स्टेशन से सुनवाहा, सिलावन, सैदपुर फीडर, मड़ावरा सब स्टेशन में मड़ावरा व गिरार फीडर, सोजन सब स्टेशन में सोजना, पानी सब स्टेशन में एरावनी और बिरधा सब स्टेशन में खितवांस व सजनाम नए फीडरों को बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के इन फीडरों को बनाए जाने का जिम्मा लखनऊ की मेधराज टेक्नो कॉन्सेप्ट प्रा.लि. को सौंपा गया है। कंपनी द्वारा फीडरों का सर्वे करने के बाद इनके बनाए जाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। कंपनी को इन सभी फीडरों के निर्माण की शुरूआत बीते फरवरी माह से शुरू करके 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है, जो अगले वर्ष की अगस्त माह में पूरा करना होगा और पूरे प्रोजेक्ट के तहत सभी 11 फीडरों के निर्माण में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं इस प्रोजेक्ट में बनाए जा रहे यह नवीन घरेलू फीडर तैयार होने के बाद उक्त फीडरों के तहत पूर्व से संचालित फीडरों को सिर्फ सिंचाई के फीडरों में सैपरेट कर दिया जाएगा। इससे सब स्टेशन में घरेलू और सिंचाई के लिए अलग-अलग फीडर हो जाएंगे, जिससे दोनों क्षेत्रों में बिजली विभाग भरपूर बिजली मुहैया करा सकेगा। इस योजना में झांसी में भी 11 और जालौन में 26 नए घरेलू फीडर बना जाने हैं और इन फीडरो के बनने के लिए पुरानी लाइन वाले फीडरों को सिंचाई के फीडरों के रूप में ही उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जनपद में 11 नए फीडरों का निर्माण कार्य फीडर सैपरेशन प्रोजेक्ट के तहत कराया जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था का जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह काम अगले वर्ष में अगस्त माह तक पूरा किया जाना है।

आकाश सचान, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
-------
ललितपुर व झांसी में 11-11 और जालौन में 26 घरेलू फीडर बनाए जा रहे हैं। ललितपुर में 11 फीडर बनाने के लिए बीते फरवरी माह से 18 माह का लक्ष्य दिया गया है। कुछ फीडरों का काम भी शुरू कर दिया गया है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे, जिससे आगे के काम में निरंतरता आ जाएगी। यह भी फीडर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ही बनाए जा रहे, जबकि यहां पहले से बनी एग्जिस्टिंग लाइन का सिंचाई फीडर में कंवर्ट किया जाएगा।
-महेंद्र रघुवंशी, प्रोजेक्ट मैनेजर, मेधाज टेक्नो कॉन्सेप्ट, लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed