फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers will receive compensation soon: DM

किसान को शीघ्र मिलेगा मुआवजा: डीएम

Thu, 31 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers will receive compensation soon: DM
farmers, lalitpur news - फोटो : amarujala
ललितपुर। डीएम डा. रूपेश कुमार ने तहसील मड़ावरा के ग्राम हसारी का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के किसान, जिसके खेत में आग लग गई थी। उन्होंने नुकसान का मुआवजा जल्द दिलाने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री की तीन दिन में रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन


ग्राम हसारी निवासी जगभान सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में दो दिन पूर्व आग लग गई थी। जिलाधिकारी ने फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए एसडीएम मड़ावरा एस के पाल, तहसीलदार देवेंद्र कुमार के साथ किसान के खेत का निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं की फसल को हुई क्षति के क्षेत्रफल की नाप कराई। नाप के बाद लगभग अस्सी डिसमिल फसल की क्षति होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि जगभान सिंह को क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा शीघ्र दिलवाएं।
विज्ञापन


इसके उपरांत उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई दिनों से ग्राम की विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में किसी भी व्यक्ति द्वारा विद्युत का कनेक्शन नहीं लिया गया है। इस पर उन्होंने ग्रामवासियों को विद्युत कनेक्शन लेने तथा अधिशासी अभियंता को ट्रांसफार्मर बदलवाने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताई। बताया कि पांच हैंडपंपों का गहरीकरण तथा खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जाना आवश्यक है। इस पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारी को हैंडपंपों के गहरीकरण तथा मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत वितरित किए जा रहे राशन के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामवासियों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कर्मचारी नहीं आती हैं, जिससे पोषाहार तथा अन्य पोषण सामग्री का वितरण नहीं हो पा रहा है। इस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को तीन दिन के अंदर आख्या देने के निर्देश दिए। ग्राम हसारी के संपर्क मार्ग की पुलिया लंबे समय से टूटी होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम हसारी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापकों की उपस्थिति के बारे में पूछा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी महरौनी गजेंद्र प्रताप सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed