फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers wandering to take advantage of free electricity scheme for tube wells

Lalitpur News: नलकूप के लिए मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने को भटक रहे किसान

Sat, 30 Mar 2024 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers wandering to take advantage of free electricity scheme for tube wells
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। निजी नलकूप के लिए मुफ्त बिजली का लाभ लेने को किसान परेशान हैं। शासन ने 31 मार्च 2023 तक का बिल जमा करने पर ही योजना का लाभ देने की घोषणा की है, इसके बाद का बिल माफ कर दिया है, लेकिन विभागीय पोर्टल पर मार्च 2024 तक का बिल शो कर रहा है। ऐसे में किसान मुफ्त बिजली की योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन तक नहीं करा पा रहे हैं।
जनपद में 6400 निजी नलकूप थे। इन पर प्रतिवर्ष लगभग 45 मेगावाट बिजली की खपत हाेती है। नलकूप धारक किसानों को प्रतिवर्ष 70 करोड़ रुपये बिल अदा करना होता था। इन किसानों का 31 मार्च 2023 तक लगभग 40 करोड़ रुपये बिल बकाया था। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने किसानों को निजी नलकूप के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। साथ ही 31 मार्च 2023 के बाद से नलकूप का बिल भी माफ कर दिया था। इसका लाभ लेने के लिए 31 मार्च 2023 तक का बकाया बिल जमा करना अनिवार्य किया गया था। लेकिन, विद्युत विभाग ने नलकूप के बिल का डाटा अपलोड नहीं किया है। इसके चलते विद्युत विभाग के पोर्टल पर अब तक का बिल शो हो रहा है।
विज्ञापन

---
फैक्ट फाइल
- निजी नलकूप कनेक्शन की संख्या - 6400
- प्रतिवर्ष खपत होने वाली बिजली - 45 मेगावाट
- प्रतिवर्ष मिलने वाला राजस्व - 70 करोड़
---
इन शर्तों पर देनी होगी सहमति
- संयोजन पर लगेगा मीटर
- 31 मार्च 2023 तक के संपूर्ण बकाए का भुगतान
- केवाईसी की प्रकिया पूर्ण होगी
- स्वयं या परिवार के अन्य कनेक्शन का विवरण देना होगा।
---
निजी नलकूप को मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए किसान पंजीयन कराएं। अब तक का बिल शो होने से न डरें, पंजीयन कराने पर 31 मार्च 2023 तक का बिल ही लिया जाएगा। इसके बाद का बिल नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल सिंह, अधीक्षक अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed