फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers left out of disaster relief will be given Rs 10 crore help

Lalitpur News: आपदा राहत से छूटे किसानों को दी जाएगी 10 करोड़ से मदद

Thu, 08 Feb 2024 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers left out of disaster relief will be given Rs 10 crore help
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत धनराशि दी गई थी। इस आपदा से यहां दो लाख 39 हजार 712 किसान प्रभावित हुए थे। दो लाख 20 हजार 292 किसानों को राहत राशि दे दी गई थी, जबकि 19 हजार 420 किसान ऐसे थे, जिनके खाते व अन्य प्रविष्टियां गलत होने के कारण रुपया नहीं भेजा गया था। अब इन सभी किसानों का सत्यापन कर लिया गया है। शासन ने नौ करोड़ 78 लाख रुपये की धनराशि भेज दी है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 के किसान भी राहत धनराशि से वंचित रह गए थे। इन 1270 किसानों का भी सत्यापन करा लिया गया है। प्रशासन के पास राहत कोष में करीब दो करोड़ रुपया उपलब्ध है। एक करोड़ रुपया और शासन से मांगा जा रहा है। प्रशासन जल्द ही किसानों के खातों में रुपये डालने की प्रक्रिया प्रारंभ कर रहा है।
विज्ञापन

----------------
शासन से नौ करोड़ 78 लाख रुपये की धनराशि दैवीय आपदा मोचन के तहत आई है। जल्द यह धनराशि किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed