फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers' inclination towards cooperative banks is increasing

Lalitpur News: सहकारी बैंकों की ओर बढ़ रहा किसानों का रुझान

Sat, 22 Nov 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers' inclination towards cooperative banks is increasing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय कृत बैंक की तरह सहकारी बैंकों ने भी ग्राहकों को सुविधाएं देने की कवायद शुरू कर दी है।
यही कारण है कि अब किसानों का रुझान सहकारी बैंक की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में 378 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। वहीं, 22 किसानों को 72 लाख रुपये डेयरी योजना के तहत ऋण दिया गया है।
सहकारी बैंक ग्राहकों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने लगा है, जिससे अब आम ग्राहकों व किसानों का रुझान बढ़ने लगा है। किसानों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सहकारी बैंक ने केसीसी को अपना माध्यम बनाया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 378 किसानों को 3.91 करोड़ की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

तो वहीं तीन लाख से ऊपर केसीसी धारक किसानों संख्या 28 है, जिन्हें 78 लाख रुपये का ऋण दिया गया है।
सहकारी बैंक के जीएम पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान में किसानों को सभी योजनाओं में बैंक ऋण दे रहा है। साथ ही बैंकिंग को बेहतर कर आम ग्राहकों को जोड़ा जा रहा है। नेट बैकिंग जैसी सुविधा भी सहकारी बैंक में उपलब्ध हैं। वर्तमान में बैंक में केसीसी किसानों की संख्या करीब 13 हजार हो गई है। सहकारी बैंक एक लाख से अधिक खाता धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed