फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers' heartbeats increased after seeing the clouds

Lalitpur News: बादल देख किसानों की बढ़ीं धड़कनें

Thu, 03 Apr 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers' heartbeats increased after seeing the clouds
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-महरौनी-मड़ावरा। बुधवार को बादल देख किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। बारिश की आशंका के चलते किसान फसल सहेजने में जुट गए। जिनकी फसल कट गई है, वह थ्रेसर ढूंढते रहे और जिन किसानों के गेहूं की फसल खड़ी है, वह हार्वेस्टर की तलाश करते दिखे।
कुछ दिनों से पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ रही है। सुबह पांच बजे 20 डिग्री सेल्सियस तापमान था, लेकिन आठ बजे 23 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह नौ बजे बादल छाने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। खेतों में कहीं गेहूं की फसल खड़ी है तो कहीं कटाई कर सूखने के लिए रखी है। बादल होने के कारण ज्यादातर किसान अपनी उपज हर हाल में सुरक्षित घरों तक लाने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

मड़ावरा प्रतिनिधि के अनुसार किसानों ने 70 फीसदी फसल सुरक्षित कर ली है। शेष फसल की थ्रेसिंग करने में जुटे हैं। तालबेहट के बिजरौठा निवासी किसान हरलाल कुशवाहा, सेवक कुशवाहा और रामजी यादव ने बताया कि रात में थ्रेसिंग कर गेहूं सुरिक्षत स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी 50 फीसदी गेहूं की काटा जा सका है। पाली तहसील क्षेत्र के पूरन कुशवाहा, गोविंदा चौरसिया और बालचंद्र कुशवाहा ने बताया कि मौसम बिगड़ने की आशंका से वह लोग रात में हार्वेस्टर और थ्रेसिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed