{"_id":"6a4436bfde8f5896310c27ac","slug":"farmers-facing-difficulties-in-obtaining-fertilizer-for-kharif-sowing-lalitpur-news-c-11-1-jhs1037-826188-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खरीफ की बुवाई हेतु किसानों को खाद के लिए हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खरीफ की बुवाई हेतु किसानों को खाद के लिए हो रही परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बार। खरीफ की फसल की बुवाई की तैयारी जोरों से चल रही है। किसान खरीफ की फसल में उड़द, मूंग, मक्का, मूंगफली आदि दलहन एवं तिलहन फसलों की बुवाई करते है। किसानों का कहना है कि समितियां से खाद न मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार किसान सेवा सहकारी समिति के किसानों को खाद न मिलने से खरीफ की फसल बगैर खाद के बुवाई करने को मजबूर हैं।
सहकारी समिति के सचिव देवनारायण दुबे ने बताया कि वर्तमान में समिति के पास 800 बोरी यूरिया एवं 200 बोरी डीएपी गोदाम में हैं किंतु वर्तमान में पिछले सत्र की वसूली का अंतिम दिन होने के कारण एक जुलाई से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होगी।
इसी प्रकार एडीओ कृषि विभाग प्रिंस कुमार जैन ने बताया कि कस्बा बार में खाद की करीब 11 दुकान संचालित है किंतु उक्त दुकानों पर खाद की मात्रा कितनी है यह जानकारी जिला कार्यालय से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि तिल ,मूंगफली, मूंग,उड़द आदि के बीच भी गोदाम पर उपलब्ध हैं किसान नकद भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।