फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmers disturebed for crop

मौसम खराब, किसानों को फसल की चिंता

Fri, 27 Mar 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
farmers disturebed for crop
मड़ावरा। कोरोना वायरस के चलते मजदूर किसानों की फसलों को काटने नहीं जा रहे हैं। पकी फसलें खेतों में खड़ी हैं। किसानों को फसलों के झड़ने का डर सता रहा है। मौसम खराब होने, बूंदाबांदी होने के कारण किसानों को डर सता रहा है। किसान चाह रहे हैं कि हार्वेस्टर आ जाए, लेकिन, देश भर में लॉकडाउन होने के कारण पंजाब से हार्वेस्टर नहीं आ पा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पक गई है। अब कटाई का इंतजार है, लेकिन फसल नहीं कटी होने के कारण थ्रेसिंग नहीं हो पा रही है। फसल न कटने की मुख्य वजह मजदूरों ने खेतों से दूरी बना ली है। मजदूरों को कोरोना का भय सता रहा है। लेकिन, मजदूर नहीं मिलने के कारण किसान चिंतित हैं। क्योंकि, बिना मजदूरों के फसल कट पाना संभव नहीं है। प्रतिवर्ष गेेहूं की फसल काटने के लिए पंजाब से हार्वेस्टर आ जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन की वजह से पंजाब से आना-जाना बंद है।
विज्ञापन

मौसम खराब हो जाने से किसानों की चिंता और बढ़ जाती है, क्योंकि पानी बरसने और तेज हवाएं चलने से फसल के खेत में झड़ जाने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि किसान हित में जनपद में हार्वेस्टर आने की अनुमति दी जाए, जिससे किसानों की तैयार खड़ी फसल बिना किसी नुकसान के समय पर कट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाये गए कदमों का हम स्वागत करते हैं। किंतु, हम चाहेंगे कि किसान हित में हार्वेस्टरों को आने दिया जाए, जिससे किसानों की खेतों में खड़ी फसलें समय पर कट सकें।
- धनसिंह, तहसील अध्यक्ष, भाकियू
कोरोना वायरस से बचाव प्रत्येक व्यक्ति की लिए जरूरी है। अन्नदाता किसानों के सामने इस समय खेतों में तैयार खड़ी फसल को काटने की समस्या है। मजदूर फसल काटने जा नहीं रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं।

- सुखराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष, भाकियू
कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश के राज्यों की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। इससे पंजाब से आने वाले हार्वेस्टर नहीं आ पा रहे हैं। किसान खेत में खड़ी फसल को कटवाने को लेकर चिंतित हैं।
- श्योलाल, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed