फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmers demanded for crop payment

किसानों को फसल का भुगतान कराने की मांग

Sat, 06 Jun 2020 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
farmers demanded for crop payment
ललितपुर। भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर किसानों से उनकी फसल खरीद का भुगतान किए जाने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने ज्ञापन में कहा कि जनपद में किसानों की गेहूं खरीद में जिन किसानों का गेहूं खरीदा गया है और लगभग एक माह से अधिक हो गया है, अभी तक ऐसे किसानों को भी फसल खरीद का भुगतान नहीं हो सका है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों को उनकी फसल का भुगतान कराया जाए। जनपद में जिन किसानों का गेहूं खरीद में नंबर आ गया है, अभी तक गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही है। जिले में बारदाने की बहुत कमी है, इस समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा अभी तक किसानों के बैंक खाते में नहीं पहुंचा है, इसे बैंक खाते में डलवाया जाए। किसानों का फसल बीमा खरीफ 2019 का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उसका भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed