{"_id":"69960b937cfb7fc4450650c7","slug":"farmers-demanded-a-list-of-peanut-and-black-gram-sellers-and-expressed-anger-over-the-lack-of-facilities-in-the-market-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151872-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: किसानों ने मांगी मूंगफली, उड़द बेचने वालों की सूची, मंडी में सुविधा न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: किसानों ने मांगी मूंगफली, उड़द बेचने वालों की सूची, मंडी में सुविधा न होने पर जताया रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों द्वारा फसल बीमा पॉलिसी वितरण करने और खरीद केंद्रों पर खरीदी गई उड़द व मूंगफली के किसानों की सूची की मांग की गई।
किसान दिवस में उपस्थित किसानों की ओर से खरीफ 2025-26 में कराए गए बीमा के पॉलिसी वितरण की मांग की गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की ओर से जिला समन्वयक फसल बीमा कंपनी को खरीफ 2025 की फसल बीमा पॉलिसी वितरित करने और खरीफ 2025 का शेष बीमा क्लेम भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया।
किसानों ने यहां सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीदी गई उड़द और मूंगफली के किसानों की सूची की मांग की गई। मंडी सचिव के अनुपस्थित होने एवं मंडी परिषद में पर्याप्त सुविधाएं न होने पर मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत कर रोष व्यक्त किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को खरीद केंद्रों पर खरीदी गई उड़द व मूंगफली के किसानों की सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
वहीं, किसानों द्वारा मूंग की फसल के लिए नहर के पानी की मांग की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि बांध में अतिरिक्त पानी होने की स्थिति में ही कृषकों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। किसान नेता राजपाल यादव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में केवल एक ही सरकारी नलकूप है। इसके लिए जनपद में और नलकूप स्थापित कराए जाएं ताकि कृषकों को सिंचाई के लिए समय से पानी प्राप्त हो सके।
किसान दिवस में भारतीय किसान संघ एवं भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की समस्याओं से संबंधित विभिन्न ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपे गए। मौके पर उप कृषि निदेशक यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष मुकेश चंद्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भगवान सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।