फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer worried for irrigation

किसान हो रहे सिंचाई के लिए परेशान, सिचाई विभाग सोया कुम्भकर्णी निद्रा में

Wed, 11 Nov 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
farmer worried for irrigation
खेत बोनी के लिये चिंतित किसान नहर में पानी का इंतजार करते हुए - फोटो : LALITPUR
महरौनी। जामनी बांध से निकली दायीं जामनी नहर की महरौनी रजवाहा नहर को खुले 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नहर का पानी महरौनी तक नहीं पहुंचा है। नहर में पानी नहीं आने के कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, अभी नहर की सफाई का काम चल रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जामनी बांध से निकली महरौनी रजवाहा नहर का संचालन एक नवंबर से किया गया है। लेकिन, अब तक महरौनी तक पानी नहीं पहुंचा है। किसान रात दिन नहर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नहर खाली देख मायूस होकर लौट जाते हैं। जामनी बांध से लगभग 12 किलोमीटर तक नहर में घास और मिट्टी जमा थी, लेकिन सिंचाई विभाग व ठेकेदार की मनमानी से नहर की सफाई नहीं कराई गई, जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। किसानों ने बताया की नहर एक नवंबर को खोली गई थी, लेकिन अभी तक नहर का पानी मौजा खिरिया लटकनजू तक भी नहीं पहुंचा है। महरौनी से लगभग छह किलोमीटर आगे तक पानी आ पाया है। किसानों ने जिलाधिकारी से नहर का पानी महरौनी टेल तक पहुंचाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

----------
महरौनी रजवाहा नहर का संचालन सिचाई विभाग द्वारा देरी से किया गया है। टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं।
- ओमप्रकाश तिवारी, ग्राम कुआंघोसी
------
22 नवंबर से टीकमगढ़ रजवाहा का संचालन होना है। सिंचाई विभाग किसानों की फसलों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
- सिद्धार्थ कौशिक, ग्राम खिरिया लटकनजू।
----------
नहर में पानी नहीं आने से खेत की सिंचाई नही कर पा रहे हैं। दलहनी फसलें बोने का समय निकलता जा रहा है। गेहूं बोने के लिए सिंचाई विभाग पर्याप्त पानी नहीं देता। कब खेती करेंगे, कुछ समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कल्यान सिंह, ग्राम कुआंघोसी
----
फसलों में सिंचाई का समय हो गया है। लेकिन, नहर में पानी नहीं आ रहा है। इससे सिंचाई के लिए मुसीबत हो रही है।
- सुम्मेर सिंह, ग्राम कुआंघोसी ।
-----
टीकमगढ़ रजवाहा और महरौनी रजवाहा का जहां से बंटवारा हुआ है। वहां तक अभी पानी नहीं आ पाया है। उससे आगे वाले किसानों को कब पानी मिलेगा, समझ में नहीं आ रहा है।
- रामकिशन साहू, महरौनी ।
---------
ठेकेदार नहर की सफाई का कार्य करा रहे हैं। जब नहर में पानी आएगा, तभी आगे बढ़ेगा।
- नफीस अहमद, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग ।
---------
नहर के हेड से लेकर ग्राम रखवारा के आगे तक मशीन से सफाई कराई जा रही है। सफाई होने पर पानी पहुंच जाएगा।
- हरीराम, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed