फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer who came to apply water in the field died due to electrocution

खेत में पानी लगाने पहुंचे किसान की करंट लगने से मौत

Wed, 25 May 2022 09:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer who came to apply water in the field died due to electrocution
मड़ावरा। खेत पर मूंग की फसल में पानी लगाने के दौरान किसान टूटे पड़े तार की चपेट आ गया। किसान की चीख सुन आसपास के किसान मौके पर आए और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना गिरार अंतर्गत गांव बम्हौरीखुर्द के मजरा हरीनगर निवासी 34 वर्षीय राजकुमार पुत्र शिवराज सिंह बुधवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। बताते हैं कि सिंचाई करने के दौरान खेत पर टूटे पड़े बिजली की तार के चपेट में आकर वहीं गिर पड़ा। उसकी चीख सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान तत्काल मौके पर पहुंचे और डंडे से किसी तरह उसके पास से तार को हटाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे बेहोशी की अवस्था में सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों की चीखपुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उसने तीन एकड़ रकबे में मूंग की फसल बोई थी।
विज्ञापन

विद्युत करंट लगने से हरिनगर में जो हादसा हुआ है। वहां कोई फाल्ट नहीं हुआ और न ही एचटी लाइन का तार टूटा। हादसे में ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल के लिए निकली लाइन के करंट से हादसे की संभावना प्रतीत हो रही है। - एसपी सिंह, अवर अभियंता विद्युत, मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed