{"_id":"5fd671418ebc3e3d4574fbc6","slug":"farmer-trouble-of-electricity-for-harvesting-lalitpur-news-jhs1834053145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप बिजली कनेक्शन काटने से किसान सिंचाई को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप बिजली कनेक्शन काटने से किसान सिंचाई को परेशान
विज्ञापन
ललितपुर। नलकूप विद्युत संयोजनों पर बकाएदारों को लेकर बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिसके चलते किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं किसानों ने बिजली विभाग से वर्तमान में कार्रवाई को रोकते हुए फसल आने तक की मोहलत मांगी है, ताकि उनकी सिंचाई भी हो जाए और फसल आने पर वह बकाएदारी भी अदा कर सकें।
बिजली विभाग द्वारा आम लोगों के संयोजनों के साथ ही किसानों द्वारा लिए गए सिंचाई के लिए नलकूप विद्युत संयोजनों को भी बकाएदारी होने पर काटा जा रहा है। नाराहट क्षेत्र में शनिवार को विभाग द्वारा ग्राम बनयाना में चार, ग्राम बछरई में चार, जामनी बांधी के पास ग्राम देवरी में एक और ग्राम अर्जुन खिरिया में पांच नलकूप विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। वहीं बिरधा क्षेत्र में भी कई किसानों के नलकूप कनेक्शन विभाग द्वारा काटे जा रहे हैं। जबकि वर्तमान में किसानों की बुवाई के दौरान खेतों में सिंचाई चल रही है। ऐसे में बीच सिंचाई के दौरान ही अचानक से बकाएदारी पर कनेक्शन काटने से किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में उन क्षेत्रों के किसानों ने बिजली विभाग से सिंचाई के दौरान अचानक से नलकूप संयोजन काटने की कार्रवाई को रोकते हुए उन्हें फसल आने तक की मोहलत दिए जाने की मांग की है, ताकि वर्तमान में उनकी सिंचाई का कार्य भी प्रभावित न हो सके और फसल होने पर वह बकाएदारी भी अदा कर सकेंगे।
------
बिजली विभाग द्वारा कई सालों से बिल नहीं दिए और अब जब बिल ज्यादा हो गया, तो बिना सूचना के ही विभाग के लोगों ने कनेक्शन काट दिया। अभी सिंचाई चल रही है और ऐसे में कनेक्शन कटने से सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
सोबरन पटेल ग्राम बनयाना।
-----------
पांच वर्षों से कभी सूखा तो कभी अतिवृष्टि और दैवीय आपदा से काफी नुकसान हो रहा है। इस वर्ष बुवाई की है, लेकिन कटा कीड़ा ने फसल खा ली, जिससे फिर से बुवाई करनी पड़ी है। लेकिन अब बिजली विभाग ने नलकूप का कनेक्शन बकाया होने पर काट दिया। इससे सिंचाई बाधित हो रही है। विभाग कुछ मोहलत दे दे, ताकि सिंचाई पूरी हो जाए। फसल आने पर बिल भी जमा कर देंगे।
राम सिंह, अर्जुन खिरिया।