फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer took out a march to demand for the formation of the farmers commision

किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर किसानों ने निकाली पदयात्रा

Thu, 13 Feb 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer took out a march to demand for the formation of the farmers commision
जागरूकता पदयात्रा रैली निकालते किसान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनरतले विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध पदयात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को बांसी से पद यात्रा आरंभ होकर कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई। यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

चौथे चरण की यात्रा का शुभारंभ कस्बा बांसी स्थित श्री हनुमत ज्योतिष वैदिक अनुष्ठान केंद्र समिति कार्यालय से हुआ। पद यात्रा भाकियू लोकशक्ति के प्रदेश मुख्य सचिव गजेंद्र सिंह बुंदेला की अध्यक्षता में निकाली गई। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ओलावृष्टि-अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को अब तक नहीं मिल सका है। इसी प्रकार फसल बीमा का लाभ भी किसानों को नहीं मिल पाया है। उन्होंने किसानों को आयुष्मान योजना से जोड़ने, किसान आयोग का गठन करने, कीटनाशक की कालाबाजारी पर रोक लगाने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, संपूर्ण कर्ज माफ करने, गल्ला मंडियों में सरकारी समर्थन मूल्य पर अनाज लेने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह व मुकेश करमरा ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन

यात्रा में अमर विश्वकर्मा, रक्षपाल सिंह, शशिकांत सिंह, नीतेश, विवेक जैन, नीरज गंगेले, आकाश पटैरिया, धर्मेंद्र यादव, कृष्णपाल राजा, घनश्याम, मगनलाल रजक, रामसेवक विश्वकर्मा, अमर विश्वकर्मा, राजवीर, धर्मेंद्र तिवारी, कपिल पुलैया, रूपम रावत, बलवीर यादव, शैलेंद्र पुरोहित, अम्ब्रीश नायक, लकी दुबे, गोपाल दुबे, संजय मिश्रा, शिवम मिश्रा, छोटू, सुनील मिश्रा, प्रदीप रजक, हरिमोहन गोस्वामी, मनोज दुबे, शिवराज कुशवाहा, अजय कुशवाहा, पूरन कुशवाहा, निरपत कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, राकेश प्रजापति आदि किसान मौजूद रहे। उधर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी ने पदयात्रा का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed