{"_id":"605b92ea8ebc3ee64917d7d5","slug":"farmer-tied-to-charpai-tractor-looted-filled-with-wheat-lalitpur-news-jhs191676552","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को चारपाई से बांधकर गेंहूं से भरा ट्रैक्टर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को चारपाई से बांधकर गेंहूं से भरा ट्रैक्टर लूटा
विज्ञापन
police jeep.jpeg
- फोटो : police jeep.jpeg
बानपुर (ललितपुर)। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम वीर में मंगलवार की देर रात कुछ बदमाशों ने खेत पर थ्रेसिंग के बाद एक किसान को चारपाई से बांधकर गेहूं से भरा ट्रैक्टर ले गए। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम वीर निवासी सुक्कन पुत्र रमला रजक ने बताया कि उसने मंगलवार को अपने खेत में गेहूं की थ्रेसिंग कराई और उसमें करीब तीस क्विंटल गेहूं निकला, जिसे उसने अपने ट्रैक्टर की ट्राली में भरकर पास में ही चारपाई पर लेट गया। रात्रि करीब एक बजे छह बदमाश आए और किसान के हाथ- पैर बांधकर तीस गेहूं से लदा ट्रैक्टर ले गए। बदमाशों ने किसान के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सका। बाद में वह किसी प्रकार छूटकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया।
सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई और जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों के सुराग में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बुधवार की सुबह सीओ सदर इमरान अहमद व एसओजी टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने उक्त मामले में लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। मामले में टीमेें गठित कर जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की तहरीर पर लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।