फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer tensed caused by low raining

कम बारिश से पाली बांध है खाली

Fri, 21 Aug 2020 02:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
farmer tensed caused by low raining
महरौनी / ललितपुर। महरौनी तहसील में कम बारिश होने पर किसान अच्छी बारिश की उम्मीद इंद्र देव से लगाए बैठे है।
विज्ञापन

तीन दिन में कुछ बरसात होने से पानी खेतों से बाहर निकलकर नदी, नाले, पोखरों में चला गया। ज्यादा बारिश न होने से पाली बांध अभी भी खाली पड़ा हुआ है। यहां पर पिछले साल की अपेक्षा तकरीबन 88 मिली कम बारिश हुई है।
बरसात के दो माह निकल चुके हैं, लेकिन तहसील मुख्यालय के आसपास के गांवों में अभी पर्याप्त पानी नहीं हुआ है। 17 अगस्त से यहां पहले की अपेक्षा तेज बारिश हुई, जिससे कुछ जलस्तर सुधरा है, लेकिन जो अभी तक हुई बारिश से किसान संतुष्ट नहीं हैं। किसानों का कहना है कि पिछले तीन दिनों में हुई बारिश का पानी खेतों से निकलकर नदी, नालों और पोखरों में पहुंच गया। बताया कि तहसील मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाली बांध में नया पानी कुछ मात्रा में पहुंचा है। लेकिन बांध में पानी नापने के लिए लगाए गए खंभे के करीब ही अभी पहुंचा है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में वर्षा मापी यंत्र के अनुसार 17 अगस्त को 15 मिमी, 18 अगस्त को 4 मिमी, 20 अगस्त को 33 मिमी वर्षा हुई है। जो अभी तक कुल 342 मिली मीटर ही हुई है, जो बहुत कम है। पिछले वर्ष का आंकड़ा देखा जाए, तो 20 अगस्त को 430 मिली मीटर बरसात हो चुकी थी। उसकी अपेक्षा इस वर्ष 88 मिमी बरसात कम हुई है। कम बरसात होने से जमीन प्यासी है, बांध खाली हैं और किसान हताश और मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों से कुछ बरसात होने से पाली बांध में थोड़ा बहुत पानी आया है। बांध भरने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बांध नही भरेगा तो किसान कैसे खेती करेंगे। - विक्रम सिंह किसान, पाली।
बरसात कम होने से अभी जमीन की प्यास नहीं बुझी है। चार दिन पहले नाले भी सूखे पड़े थे। अब नाले में पानी आ गया। - सूर्य प्रताप सिंह किसान, पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed