{"_id":"616dcf83ff2539586a20094e","slug":"farmer-suicide-wife-dispute-lalitpur-news-jhs2068995105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
suicide.jpg
- फोटो : suicide.jpg
पत्नी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
दो बेटियों के साथ मायके में रह रही पत्नी, उसी को लाने की बात कहकर घर से निकला था
थाना जाखलौन के कस्बा जाखलौन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत कस्बा जाखलौन निवासी रूप सिंह बेलदार (48) ने पत्नी से विवाद और मायके से नहीं लौटने से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।
कस्बा जाखलौन निवासी रूपसिंह (48) पुत्र मौन सिंह बेलदार बीते रोज शनिवार की दोपहर में घर से पत्नी को लेने उसके मायके सागर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन इसी बीच वह अपने खेत पर पहुंच गया, जहां दोपहर तीन बजे के बाद उसका शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन व जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के मंझले भाई कृपाल ने बताया कि उसका भाई रूप सिंह दिल्ली में मजदूरी करता था। उसके भाई का पत्नी से विवाद चलता था और दोनों का मामला न्यायालय में भी चल रहा है। रूप सिंह की पत्नी दो साल से अपने मायके में रह रही। उसके साथ उसकी दो बेटियां भी रहती हैं, उसका एक बेटा रूप सिंह के साथ ही घर पर रहता है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। उसने बताया कि उसका भाई अपनी पत्नी व दोनों बेटियों को लेने के लिए कुछ दिन पहले सागर गया था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया था। जिससे वह काफी परेशान था और बीते रोज भी वह पत्नी से मोबाइल पर बात करके उसे लेने की बात कहकर निकला था।