फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer suicide, jumped in well

कुआं में कूदकर ग्रामीण ने दी जान

Wed, 20 Oct 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
farmer suicide, jumped in well
well.jpeg - फोटो : well.jpeg
ललितपुर। थाना महरौनी के ग्राम सैदपुर में एक वृद्ध ग्रामीण ने पारिवारिक जमीन के विवाद के चलते कुएं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

महरौनी के ग्राम सैदपुर निवासी छक्कीलाल साहू (65) की करीब ढाई एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेती करता था। बीते तीन दिनों से वह परिवार के लोगों से हुए जमीन के विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था और सोमवार की देर रात में वह घर से निकलकर गांव में स्थित कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन जागे तो वह घर में नहीं मिला, जिस पर परिजनों ने खोजबीन की, तो उसकी चप्पलें कुएं के किनारे रखी मिलीं।

शंका होने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में कांटा डाला तो उसका शव कांटे में फंस गया। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे संतोष साहू ने बताया कि उसके पिता के नाम ढाई एकड़ जमीन है, उसके परिवारजन जमीन को लेकर विवाद कर रहे हैं और लगातार तीन दिनों से उसके पिता से झगड़ रहे थे। इसी के चलते मानसिक तनाव में आकर उसके पिता ने कुएं में कूदकर जान दी है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर ही है। मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं। वह दो भाई व दो बहनों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed