ललितपुर। रविवार को किसानों और स्थानीय लोगों को टोल टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर कुछ लोगों ने विद्याखेत स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें मन्न पेट्रोल पंप के पास स्थित हाईवे पर ही रोक लिया और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन देकर वापस लौटा दिया।
किसानों के आंदोलन व प्रदर्शन को लेकर रविवार को भी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी टोल प्लाजा पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के पूर्व से आंदोलन की चेतावनी के चलते यहां सीओ सिटी, सीओ पाली, सीओ महरौनी के अलावा जिला प्रशासन की ओर से तालबेहट एसडीएम मौजूद शांति व्यवस्था व सुरक्षा के लिए मौजूद रहे। वहीं टोल प्लाजा जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह पुलिस बल तैैनात रहा। वहीं रविवार को सुबह लगभग 11 बजे भारतीय लोक किसान यूनियन लोक शक्ति के गजेंद्र सिंह बुंदेला, सौरभ गोस्वामी और यशपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पहुंचने के लिए मन्नू पेट्रोल पर एकत्रित हुुए, जहां से वह टोल प्लाजा जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान यहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद यहां प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बीएस पटेल एवं एसडीएम मौके पर पहुंच गए और संगठन का ज्ञापन लिया। इस दौरान यहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। ज्ञापन देने के दौरान अनुुराग सिंह, रोहित शिवाजी, नितिन जायसवाल, माधव सिंह, मोनू, गौरव दीक्षित, अमित कुमार, मनोज, दीपक सिंह राजपूत, अजय राजपूूत, मनोज कौशिक, शालू जैन, रामजी सीरौठिया, संदेश कटारे, अभिषेक पटैरिया, संजय जाटव, बाबा बर्फानी, रोहित कुशवाह, बलवीर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।