फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer disturb for low voltage

लो वोल्टेज एवं अघोषित कटौती के चलते जनरेटर से सिंचाई करने को मजबूर किसान

Sun, 29 Nov 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer disturb for low voltage
खेत पर जनरेटर रखकर सिंचाई कर रहे किसान - फोटो : LALITPUR
डोगरा खुर्द (ललितपुर)। बिरधा सब स्टेशन से जुड़े नाराहट फीडर के किसानों को इन दिनों लो वोल्टेज एवं अघोषित कटौती से जूझना पड़ रहा है। वहीं, लो वोल्टेज में नलकूप शोपीस साबित हो रहे हैं। इस कारण किसानों को जनरेटर का इंतजाम कर सिंचाई करनी रही है। इससे उनकी खेती की लागत राशि बढ़ती जा रही है। लगभग 50 गांव के किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

रबी सीजन की खेतों में बुवाई चल रही है। इसे ध्यान में रखकर बिरधा सब स्टेशन से जुड़े नाराहट में दर्जनों गांव की बिजली का रोस्टर बनाया गया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की बात कही जा रही है लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिन किसानों ने हजारों रुपये खर्च करके टयूबवेल का कनेक्शन लिए हैं, उनके नलकूप कनेक्शन शोपीस बनकर रह गए हैं। लो वोल्टेज में खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं, अघोषित कटौती भी किसानों को परेशान कर रही है। ऐसे में किसानों को सिंचाई में जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इस तरह किसानों को दोगुना रुपया व्यय सिंचाई पर करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि नाराहट फीडर के अधिकांश गांवों में करीब 350 किसानों ने स्थाई टयूबवेल का विद्युत कनेक्शन लिए हैं और लगभग 100 किसान अस्थाई कनेक्शन लिए है लेकिन उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

अघोषित कटौती व लो वोल्टेज से नल कूपों की मोटरें नहीं चलती हैं, जिससे किसानों को मजबूरी में जनरेटर रखने पड़ रहे हैं।- छोटू त्रिपाठी किसान डोगरा खुर्द
अघोषित कटौती व लो वोल्टेज से किसान जूझ रहे हैं। हजारों रुपये खर्च करके विद्युत कनेक्शन लिए थे। डीजल जलाना पड़ रहा है। लिए कनेक्शनों का कोई सहारा नहीं मिल रहा है।- मनोज कुमार दुबे किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन के बाद भी जनरेटर किराए पर लेेना पड़ रहा है, ऐसे में किसानों को दोगुना नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।- हरीराम दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed