फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies of snakebite; family kept relying on faith healing.

Lalitpur News: सांप के डसने से किसान की मौत, परिजन कराते रहे झाड़फूंक

Tue, 30 Jun 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snakebite; family kept relying on faith healing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खेत पर काम करते समय थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई निवासी 40 वर्षीय अशोक को रविवार को सांप ने डस लिया। परिजन उसकी इलाज कराने के बजाए झाड़फूंक कराने में जुटे रहे। मध्य प्रदेश स्थित धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर को उसका बड़ा भाई अशोक खेत पर काम करने गया था। यहां उसे सांप ने डस लिया। रात करीब 8 बजे जब वह घर वापस लौटकर आया तो बताया कि उनको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। वह लोग अशोक की आसपास गांव क्षेत्रों में झाड़फूंक को ले गए और यहां झाड़फूंक कराई। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद वह लोग उनको लेकर मध्य प्रदेश स्थित एक धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में अशोक की मौत हो गई। परिजनों शव लेकर घर लौट आए और घटना की सूचना थाना पाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के भाई ने सांप के डसने से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

मृतक दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। थाना पाली प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed