फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies due to bike collision on highway

Lalitpur News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Wed, 29 Mar 2023 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 29 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to bike collision on highway
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महर्रा निवासी रहीश सिंह (45) पुत्र नारायण सिंह यादव सोमवार शाम को खेत से ट्रैक्टर लेने के लिए पैदल घर जा रहा था। घर के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारी। जिस पर परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महर्रा निवासी रहीश सिंह सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे खेत से अपने घर ट्रैक्टर लेने के लिए जा रहा था। अभी वह खेत से कुछ दूर हाईवे पर ही पहुंचा था कि झांसी की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिस पर परिजन उसके शव को वापस जिला अस्पताल ले जाए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed