फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer died under suspicious circumstances on the farm

Lalitpur News: खेत पर किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 22 Jan 2023 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer died under suspicious circumstances on the farm
ललितपुर। फसल की देखरेख करने खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनारी निवासी हरीराम (48) पुत्र नत्थू शनिवार को सुबह अपने खेत पर फसल की देखरेख करने के लिए गए थे। वहां पर वह अचेत होकर गिर गए। आसपास के खेतों के किसानों ने हरीराम को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नीलेश ने बताया कि पिता खेती व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है।

पिता की मौत से परिवार का छिना सहारा
हरीराम के पास ढाई एकड़ जमीन थी, जिसमें वह खेती करते थे। इसके अलावा बाजार में मजदूरी का कार्य करते थे। अब उनकी मौत से परिवार के पालन पोषण का संकट आ गया है। परिवार का सहारा छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed