फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died in road accident

खेत से लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 15 Jan 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
farmer died in road accident
ललितपुर। शहर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द के पास स्थित गोशाला के सामने हाइवे पर खेत से लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम बमरौला हाल चौकाबाग निवासी कल्यान (45) पुत्र सुखलाल घर से मोटरसाइकिल से ग्राम बमरौला में खेत पर गए थे। जहां से दोपहर में ग्राम जामुनधाना निवासी केदार के साथ वापस आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम मसौरा खुर्द के पास स्थित गोशाला के सामने पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने बाइक चालक किसान कल्यान को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केदार की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। मृतक कल्यान खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था, जो दो भाइयों में छोटा था। इसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed