{"_id":"6104658d8ebc3e5f0f601135","slug":"farmer-died-in-field-lalitpur-news-jhs2007974173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक लक्ष्मण
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम उत्तमधाना में फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
शुक्रवार को ग्राम उत्तमधाना निवासी लक्ष्मण (38) पुत्र नदुवा सुबह 11 बजे खेत पर था। फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए वह पत्नी के साथ गया था, वहां कीटनाशक का छिड़काव करते समय वह अचानक अचेत होकर खेत में गिर गया। पत्नी की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे मोतीलाल ने बताया कि खेत में खड़ी फसल में दवा डालते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे चाचा की मौत हुई है।
---
बच्चों के पालन पोषण का संकट
परिजनों के मुताबिक मृतक लक्ष्मण अपने पिता नदुवा की इकलौती संतान था। उसकी चार पुत्रियों की उम्र अभी 13, 11, 10, 08 वर्ष है। इनके अलावा दो बेटे भी हैं। इनमें बड़े की उम्र अभी साढ़े छह वर्ष और छोटे की उम्र पांच वर्ष है। अब जब इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बच्चे तो अभी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि पिता अब नहीं रहे। पिता के नाम से तीन एकड़ जमीन है, इसी पर खेती कर वह परिवार का भरण पोषण करता था। खेती ही एक मात्र आय का साधन था। अब बच्चों के पालन पोषण पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
---
उत्तमधाना में किसान की मौत की जानकारी पर लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें सीने में दर्द होना बताया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
श्याममणि त्रिपाठी, सदर तहसीलदार