फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died, debtor

हालत बिगड़ने से किसान की मौत

Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
farmer died, debtor
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
पाली/ललितपुर। ग्राम पाली में खेत पर काम कर रहे एक किसान की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार किसान बैंक के 89 हजार रुपये कर्ज और दो बेटियों की शादी को लेकर चिंतित रहता था। इस बार उसकी मूंग की फसल भी बारिश और ओला पड़ने से खराब हो गई थी।
विज्ञापन

थाना पाली के अंतर्गत कस्बा पाली के मोहल्ला कुरयाना निवासी भीकम सिंह (45) पुत्र हल्कू बृहस्पतिवार की शाम को करीब चार बजे खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक घबराहट होने लगी, जिससे वह घर आकर लेट गया। शाम को करीब सात बजे उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले उसे उपचार के लिए पाली स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मुकेश कुमार परिहार ने बताया कि भीकम सिंह के पास सवा एकड़ जमीन है और उसने इस बार मूंग की फसल बोयी थी, लेकिन बीते एक माह पूर्व मौसम खराब होने से बारिश के साथ ओले भी गिरे थे, जिससे उसकी फसल खराब हो गई थी। इससे उसे काफी नुकसान हुआ था। वह केसीसी पर 89 हजार रुपये का कर्ज बैंक से लिए था और उसे अपनी बेटियों की शादी भी करनी है, जिसके चलते वह चिंतित रहता था। इसी चिंता में अटैक आने से उसकी मृत्यु होना बताया गया है। मृतक के दो बेटियां व दो बेटे हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाई ने यह भी बताया कि भीकम सिंह थाना पाली के अंतर्गत चौकीदारी भी करता था और उसे चौकीदारी के काम के मात्र 2500 रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed