फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by train

रेल पटरियां पार कर रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 13 Sep 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
farmer died by train
train - फोटो : train
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां में फसल की कटाई करने के बाद रेल पटरियां पार करने के दौरान घर लौट रहे, एक किसान की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बम्हौरीकलां निवासी प्रीतम सिंह (55) पुत्र रघुवर सिंह का खेत गांव में जीरोन रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर है। शुक्रवार को उसकी उड़द की फसल की हार्वेस्टर से कटाई चल रही थी। जिसके चलते वह कटाई करवाने के बाद रात्रि में करीब आठ से नौ बजे के मध्य घर लौटने के लिए स्टेशन के पास रेल पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर जाखलौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के दो पुत्र हैं और वह खेतीबाड़ी करता था। उसकी जीरोन रेलवे स्टेशन से पीछे की ओर करीब पांच एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed